Gold- Silver Price Today 5 july 2024: सोना-चांदी के दामों में फिर हो गई बढोतरी, 90 हजार के पार पहुँची चांदी
Gold- Silver Price Today 5 July 2024: Gold and silver prices increased again, silver crossed 90 thousand

Gold- Silver Price Today 5 july 2024: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 5 जुलाई 2024 दिन को सोने के दाम कम और चांदी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 72 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 90000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक शुक्रवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 72678 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 66573 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 54509 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 42517 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 90714 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


