SBI Vacancy 2024: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि कल

SBI Vacancy 2024: Recruitment for the posts of State Bank of India Officer, last date to apply tomorrow

SBI Vacancy 2024: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती निकली है। योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार SBI  ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर की 150 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन 7 जून 2024 से प्रारंभ हो गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जून 2024 है।

उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए 750 रुपए की फीस लगेगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 23 से 32 वर्ष होना चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी। उम्मीदवार को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था से ग्रेजुएट और आईआईबीएफ द्वारा फॉरेक्स में सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। वेतनमान 48170 से 49910 और 69810 दी जाएगी। ध्यान दें की भर्ती की संपूर्ण जानकारी लेने के बाद ही आवेदन करें। आवेदन करने और अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट sbi.com.in पर लॉगिन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button