Mp Weather Alert Today: मप्र के कई जिले में गरज- चमक के साथ बारिश का अलर्ट, बैतूल में प्री- मानसून की तेज बारिश

MP Weather Alert Today: Alert of rain with thunder and lightning in many districts of MP, heavy pre-monsoon rain in Betul

बैतूल में तेज बारिश

MP Weather Alert Today: मौसम विभाग भोपाल ने रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में  अगले 24 घंटे दौरान मप्र के डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा , बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन बढ़वानी, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अगरमालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर छतरपुर, मैहर जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने और ओले गिरने की संभावनाएं है। 

बैतूल में बारिश से मौसम में घुली ठंडक
रविवार शाम को बैतूल मुख्यालय पर तेज बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है। लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। दिन भर धूप खिली रही शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और शाम को 5: 30 बजे तेज बारिश होना शुरू हो गई। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलते रही। समाचार लिखे जाने तक बारिश जारी थी। यह प्री मानसून की बारिश है। अभी मानसून 15 से 20 जून तक दस्तक देगा। किसान बोवनी के लिए झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे है।

Related Articles

Back to top button