Gold- Silver Price Today: सोना-चांदी के दामों में फिर बढ़ोतरी, गोल्ड के रेट 73 हजार 10 ग्राम के पार
Gold- Silver Price Today: Gold and silver prices rise again, gold rate crosses 73 thousand 10 grams
Gold- Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 7 जून 2024 दिन शुक्रवार को सोने- चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। (Gold Silver Price) सोने की कीमत 73 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 92000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक शुक्रवर्क़ को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 73033 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 66898 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 54775 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 42724 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 92375 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।

