Betul Crime News Today: होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद, तीन लोगों पर FIR दर्ज

Betul Crime News Today: Sex racket running in hotel busted, objectionable material recovered from the spot, FIR registered against three people

Betul Crime News Today:आमला पुलिस  पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापा मार कार्रवाई के दौरान आपत्तिजनक सामग्री जप्त की है। जानकारी के अनुसार थाना आमला क्षेत्रांतर्गत बीएसएनएल ऑफिस के पास जय भोले के नाम से होटल का संचालन करने वाले भीम पारधी पिता दौलत राव पारधी उम्र लगभग 50 साल द्धारा अवैध सेक्स गतिविधियों के संचालन की सुचना समाजसेवी संस्थाओं तथा पत्रकारों के माध्यम से कुछ समय से पुलिस को प्राप्त हो रही थी। 5 जून को टीआई आमला द्वारा मुखबिर की सुचना पर थाना आमला के पुरुष व महिला बल के साथ भीम पारधी के होटल पर छापा डाला तो एक लड़के महेन्द्र पिता शिवनारायण उघड़े निवासी छाबल को किसी सेक्स वर्कर लड़की के इंतजार में एक कमरे में पकड़ा, मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री जप्त की है। लड़के ने 500/- में कुछ समय के लिए भीम पारधी से किराए पर लेना बताया है। भीम पारधी का बेटा तरुण पारधी के भी इस गलत कार्य में शामिल होने की जानकारी पुलिस को मिली है।

पुलिस द्वारा भीम पारधी, तरुण और महेन्द्र उघड़े आदि के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। आस पास के लोग इस तरह की गतिविधियों से परेशान थे, क्योंकि इससे समाज और उनके बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा था। जिन्होंने पुलिस कार्यवाही के बाद राहत की सांस ली है।

Related Articles

Back to top button