NEET Result Betul Today: शासकीय शिक्षकों के परिश्रम से एक बार फिर शासकीय शालाओं के अध्यरत 56 विद्यार्थियों ने NEET किया क्वालिफाई
NEET Result Betul Today: Due to the hard work of government teachers, once again 56 students studying in government schools qualified NEET
NEET Result Betul Today: बैतूल जिले की शासकीय शालाओं में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सुर्यवंशी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन के मार्गदर्शन में इस वर्ष एवं गतवर्ष से किये जा रहे विभागीय शिक्षकों के प्रयासों में उल्लेखनीय सफलता मेडिकल कॉलेज में प्रवेश संबंधी परीक्षा NEET के परिणाम में भी देखने को मिली। गौरतलब है कि शिक्षकों द्वारा पूरे वर्ष शाला समय में एवं अतिरिक्त समय में बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ नीट परीक्षा की तैयारी भी करायी गई एवं परीक्षा के तत्काल बाद सभी चारों विकासखण्ड मुख्यालयों में कोचिंग प्रारम्भ की गई। नीट 2024 के परिणाम आने पर जिले की शासकीय शालाओं में अध्यनरत बच्चों को नियमित कक्षाओं के लिए कराई गई निशुल्क कोचिंग एवं गत वर्ष से जिले में इस दिशा में किए गए प्रयास और इन प्रयासों के फलस्वरूप निर्मित शैक्षिक परिवेश के सुखद परिणाम देखने को मिले। विकासखंड मुख्यालय पर इन विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग का संचालन सत्र के आरंभ से ही किया गया, विशेष बात यह रही कि इन कोचिंग कक्षाओं में अध्यापन का बीड़ा स्व स्फूर्त भावना से विभाग के ही शासकीय शालाओं में कार्यरत शिक्षकों के द्वारा अतिरिक्त रूप से उठाया गया। शिक्षकों द्वारा इन कक्षाओं के माध्यम से कराए गए अध्यापन और विशेष तैयारी, प्रतिदिन टेस्ट लिया जाना, पाठ्य संबंधित शंकाओं का समाधान इत्यादि के फलस्वरूप इन कोचिंग शालाओं में अध्ययन करने वाले 23 छात्र/छात्राओं साथ ही गत वर्ष की कोचिंग में लाभ उठाने वाले एवं पुनः परीक्षा में सम्मिलित 20 बच्चे इस प्रकार शिक्षा विभागीय चार विकास खंडों से अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 43 बच्चे सफल घोषित हुए हैं। विभागीय सूत्रों के द्वारा बताया गया कि बच्चों के प्राप्तांक एवं मेरिट की स्थिति के अनुसार लगभग चार से पांच छात्र-छात्राओं को शासकीय मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलना संभावित है। इसी प्रकार बड़ी संख्या में डेंटल एवं अन्य कोर्सेस में महाविद्यालयों में अन्य बच्चों को भी प्रवेश मिलना संभावित है। अशासकीय महाविद्यालय में ली जाने वाली फीस को ध्यान में रखते हुए कुछ बच्चों का प्रवेश छात्रवृत्ति एवं अन्य संसाधनों के आधार पर किए जाने के लिए विभागीय अधिकारियों शिक्षकों प्राचार्य के द्वारा सतत मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। विस्तृत जानकारी में बताया गया कि जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर अनिल कुशवाहा द्वारा ली गई विशेष रूचि इसके साथ शालाओं के विभिन्न विषय शिक्षकों के द्वारा दिए गए उत्कृष्ट योगदान की इस उपलब्धि में प्रमुख भूमिका रही। डॉ. अनिल कुशवाहा द्वारा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से सतत रुप से संवाद किए जाते रहे जिसमें प्रमुख रूप से शिक्षकों को एक टैगलाइन संकल्प के रूप में याद दिलाए जाने के साथ उसका क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया गया कि “शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केवल कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने की संस्था न होकर बच्चों को इन शालाओं के विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य के लिए उनकी मंजिलों को प्राप्त करने का रास्ता बनाया जाए” साथ ही बैतूल जिले में किये जा रहे इस कार्य को बैतूल ब्रांड के नाम से न केवल जाना जाए बल्कि इसे अपनाए जाने की प्रवृत्ति का विकास हो, इन सब कार्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के अथक प्रयासों से सुखद परिणाम प्राप्त हुए।
समाचार लिखे जाने तक एकत्रित की गई जानकारी के अनुसार विभिन्न शासकीय शालाओं से शिक्षा विभागीय चार विकास खंडों के 43 एवं आ जा क विभागीय विकास खंडों की शालाओं से 14 इस प्रकार कुल 57 विद्यार्थियों के नीट परीक्षा में क्वालीफाई होने की जानकारी प्राप्त हो चुकी है। डॉक्टर कुशवाहा के हवाले से बताया गया कि जिले में नीट की तैयारी के साथ-साथ इन छात्र-छात्राओं को मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए समुचित मार्गदर्शन विभागीय शिक्षकों प्राचार्यों एवं अधिकारियों के द्वारा सतत रूप से प्रदान किए जाने की का कार्य सतत संचालित है। जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला शिक्षा अधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा सफल छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए शिक्षक शिक्षिकाओं को साधुवाद ज्ञापित किया गया है।



