Jammu Bus Hadsa Today: जम्मू में 150 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 22 तीर्थ यात्रियों की मौत, राष्ट्रपति- प्रधानमंत्री ने दुख जताया
Jammu Bus Hadsa Vandag: Bus het in 150 voet diep kloof in Jammu geval, 22 pelgrims het gesterf, president-premier het hartseer uitgespreek.

Jammu Bus Hadsa Today: जम्मू कश्मीर में तीर्थ यात्रियों से भरी बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। लगभग 70 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जम्मू के अखनूर में गुरुवार दोपहर को जम्मू-पूंछ राजमार्ग पर तीर्थ यात्रियों से भरी बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत हो गई है। 70 लोग घायल है।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया है। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 90 यात्री सवार थे। बस में सवार सभी यात्री हाथरस से शिवखोड़ी जा रहे थे इसी दौरान हादसा हो गया है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। मृतकों के परिजनों को दो- दो लाख और घायलों को 50-50 हजार दिए जाएंगे।



