Mp Meather Alert Today: मप्र के कई जिले में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, बैतूल में हुई ओलावृष्टि
MP Weather Alert Today: Alert of rain with strong storm in many districts of MP, hailstorm in Betul
Mp Meather Alert Today: मौसम विभाग भोपाल ने गुरुवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के भिंड, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी हरदा, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अगरमालवा, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, श्योपुरकलां, पन्ना, दमोह और सागर,
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, खंडवा, खरगौन, मंदसौर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सत्तना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और मैहर, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल और डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना बनी है। मप्र के कई जिले के 13 मई तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
बैतूल जिले में तेज बारिश के साथ गिरे ओले

बैतूल। गुरूवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज आंधी एवं गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश इतनी तेज थी सड़कों से लबालब पानी बहने लग गया था। कई जगह जलभराव से ताल तलैया जैसी स्थिति निर्मित हो गई। लगभग आधे घंटे तक तेज बारिश होते रही। बारिश से तापमान में गिरावट जरूर आई, लेकिन उमस बढ़ गई। तेज आंधी चलने से आम की फसल को नुकसान पहुंचा है, कई जगह आम की कैरिया झड़कर नीचे गिर गई। बुधवार सुबह दिन भर मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, रात में भी आसमान साफ था। गुरूवार सुबह लगभग 5.45 बजे मौसम का मिजाज बदल गया और गरज चमक और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होना शुरू हो गई। बारिश इतनी अधिक तेज थी कि कई वार्डो के गलियों से लबालब पानी बहने लग गया। कई जगह सड़कों पर भी जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई थी। आधे घंटे तक मौसम खुल गया और कुछ समय बाद हल्की धूप भी निकल गई। जिले के आठनेरे क्षेत्र में ओलावृष्टि होने के समाचार मिले है। बेमौसम बारिश ने लोगों को परेशान करके रखा है। गर्मी के दिनों में बारिश का दौर जारी है। इधर दोपहर ढाई बजे फिर मौसम बदल गया और दो मिनट तक हल्की बारिश हुई। इसके बाद बारिश बंद हुई और धूप खिल गई। बैतूल जिले में आगामी 13 मई तक बारिश का दौर जारी रहेगा।



