Betul Traffic Jam: शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त, लगा लंबा जाम एम्बुलेंस भी फंसी
Betul Traffic Jam: The city's traffic system collapsed, long jam, even ambulance got stuck
Betul Traffic Jam: कोठी बाजार कमानी गेट के पास साप्ताहिक बाजार के दिन हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। आज रविवार को भी शाम 6:00 बजे लंबा जाम लग गया। सैकड़ो वाहन जाम में फंसे रहे। जाम में एंबुलेंस भी फस गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को जाम से बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार शाम 6 बजे जाम लग गया। साप्ताहिक बाजार होने के बावजूद भी कई बड़े वाहन प्रवेश कर गए थे। जिसके कारण जाम की स्थिति निर्मित हो गई। रानीपुर मार्ग पर भी लगभग 1 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई तो इधर गणेश चौक तक सड़क पर वाहनों की कतार लगी थी। लगभग 2 घंटे तक सैकड़ो वहां जाम में फंसे रहे। रानीपुर तरफ से आ रही एंबुलेंस जाम में फस गई है। अधिकतर देखने में आता है कि यहां साप्ताहिक बाजार के दिन कई बार एंबुलेंस से भी जाम में फंस जाती है। यहां यातायात व्यवस्था सुधारने का नाम नहीं ले रही है। क्या पुलिसकर्मी मौजूद होने के बाद भी जाम लग जाता है।



