Mata Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए बैटरी कार का इतना लगेगा किराया, इन श्रद्धालुओं के लिए रहेगी निःशुल्क सेवा

Mata Vaishno Devi: This is the fare of battery car for Mata Vaishno Devi Yatra, these devotees will have free service

Mata Vaishno Devi: जम्मू कश्मीर के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी यात्रा में उपयोग होने वाली बैटरी कार को लेकर साइन बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है। बैटरी कार के किराया में 27% की बढ़ोतरी की गई है। साइन बोर्ड अर्ध कुंवारी से मां वैष्णो देवी भवन के बीच चलने वाली बैटरी कार के किराया में बढ़ोतरी की है। अब तक श्रद्धालुओं को 357 रुपए का भुगतान करना होता है। अब पहली जुलाई से किराया में बढ़ोतरी हो जाएगी 450 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से भुगतान करना होगा। 
दिव्यांगों के लिए रहेगी निशुल्क सेवा
दिव्यांग जनों के लिए यह बैटरी कार की सेवा निशुल्क रहेगी। दिव्यांगों को किसी प्रकार से कोई चार्ज नहीं देना होगा। यह निशुल्क सेवा मई माह से शुरू कर दी गई है। हाल ही में साइन बोर्ड ने एक मीटिंग की इस मीटिंग के दौरान पूरे वर्ष भर दिव्यांग श्रद्धालुओं को निशुल्क बैटरी कार सेवा उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। बैटरी कार बुकिंग में पहली जुलाई से 30% का कोटा सीनियर सिटीजन व दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए रहेगा। 

Related Articles

Back to top button