ISRO Vacancy News: इसरो में निकली भर्ती, जाने कितनी होनी चाहिए उम्र और आवेदन करने की आखरी तारीख

ISRO Vacancy News: Recruitment in ISRO, know the age limit and last date to apply

ISRO Vacancy News: इसरो में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है। इंजीनियर को नौकरी पाने के लिए यह अच्छा मौका है। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष( VSSC ISRO) ने ग्रैजुएट अप्रेंटिस टेक्नीशियन और अप्रेंटिस सहित अन्य पदों के लिए भर्ती निकली है। 99 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मई 2024 से प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तिथि 8 मई 2024 है। आवेदन निशुल्क कर सकेंगे।

जानकारी के  मुताबिक भर्ती के लिए आवेदक की उम्र 26 से 45 वर्ष के बीच होना चाहिए। आवेदक को ग्रैजुएट अप्रेंटिस, B.E,  B.Tech, टेक्नीशियन अप्रेंटिस, इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, कमर्शियल प्रैक्टिस डिप्लोमा होना आवश्यक है। वेतन 8000 से 9000 हजार रुपये प्रति माह दिया जाएगा। अधिक जानकारी के बाद ही आवेदन करें। 

Related Articles

Back to top button