Mp Weather Report Today: मप्र के इन जिलों मे आंधी- तूफान के साथ होगी तेज बारिश, जाने आगामी दो दिन कैसे रहेगा मौसम
MP Weather Report Today: There will be heavy rain with storm in these districts of MP, know how the weather will be in the next two days

Mp Weather Report Today: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश के कई जिलों में पिछले तीन-चार दिनों से बारिश का दौर जारी है। शनिवार को जारी की गई एडवाइजरी में मौसम विभाग ने बताया कि अगली 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के डिंडोरी, सिंगरौली, सीधी और बालाघाट जिलों भोपाल, विदिशा, सिहोर, राजगढ़, हरदा बुरहानपुर, खंडवा, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अगरमालवा, मन्दसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकला, रीवा सतना, अनुपपुर, शहडोल. डिंडोरी, जबलपुर नरसिहपुर, पन्ना, सागर और छतरपुर , रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, मऊगंज, उमरिया, कटनी छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, दमोह, मेहर, पांढुर्णा, सिंगरौली सीधी और बालाघाट जिलों में रविवार सुबह 8:00 बजे तक घर चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
रविवार को इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक 28 अप्रैल रविवार को नर्मदापुरम, सागर, रायसेन, दमोह, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी, कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है इसके अलावा बैतूल छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट जिलों में गरज चमक के साथ तेज आंधी चलने और झमाझम बारिश होने की संभावना बनी है।
29 अप्रैल को इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 29 अप्रैल को छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्ना, बालाघाट, मंडला जिले में बारिश होने की संभावना है। 29 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो सकता है।



