Mp Weather Update: इंदौर, बैतूल समेत 14 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना

MP Weather Update: Red alert for rain in 14 districts including Indore, Betul, possibility of rain with thunderstorm

Oplus_131072

Mp Weather Update: वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में दक्षिणी पाकिस्तान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी और 5.8 किमी की ऊंचाई के बीच सक्रिय है, जबकि संयुग्मित ट्रफ ऊपरी क्षोभमंडल में पछुआ पवनों के बीच माध्य समुद्र तल से 7.6 किमी ऊंचाई पर धुरी बनाते हुए 60 डिग्री पूर्व देशांतर सहारे 18 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में विस्तृत है। प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक पश्चिमी राजस्थान के ऊपर सक्रिय है। वहीं माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक मराठवाड़ा से लेकर उत्तरी तमिलनाडु तक हवाओं में असत्तता (Wind Discontinuity) व्याप्त है, इसके साथ माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर अन्य चक्रवातीय परिसंचरण मध्य महाराष्ट्र के ऊपर सक्रिय है।

मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक अगली 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के विदिशा बैतूल, अलीराजपुर, उज्जैन, इंदौर अशोकनगर, खंडवा शाजापुर देवास सीहोर आगरमालवा, रतलाम, राजगढ़, नर्मदापुरम जबलपुर जिलों  में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 
सिंगरौली, सीधी  शहडोल, सतना भिंड, रीवा, अनूपपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, उमरिया, ग्वालियर, मुरैना, मऊगंज, डिंडोरी, दतिया, मैहर, निवाड़ी, कटनी जिलों में। हरदा, मंडला, झाबुआ, खरगोन, मंदसौर नरसिंहपुर, नीमच, पांढुर्ना, पन्ना, रायसेन, सागर, सिवनी, श्योपुरकलां, शिवपुरी, गुना, छिंदवाड़ा जिलों में  बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगर चमक के साथ तेज आधी चलने और बारिश होने की संभावना है। आगामी 27 अप्रैल तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। 

Related Articles

Back to top button