Mp Weather News: मप्र के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बैतूल में जमकर बरसे बादल, जाने कब तक होगी बारिश, आया ताजा अपडेट

MP Weather News: Alert of rain and hailstorm in many districts of MP, heavy rains in Betul, watch video

Mp Weather News: वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में मध्य क्षोभमंडल की पछुआ पवनों के बीच, दक्षिणी ईरान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर और 9.5 किलोमीटर की ऊंचाई के मध्य अवस्थित है। वहीं चक्रवातीय परिसंचरण मराठवाड़ा और उससे संलग्न मध्य महाराष्ट्र के ऊपर माध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इस चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर उत्तरी कर्नाटक और रयालसीमा होते हुए उत्तरी तटीय तमिलनाडु तक माध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर हवाओं में असत्तता (Wind Discontinuity) व्याप्त है। साथ ही एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिणी मध्य प्रदेश के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इस चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर विदर्भ और मराठवाड़ा होते हुए दक्षिणी कर्नाटक तक माध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर हवाओं में असत्तता (Wind Discontinuity) व्याप्त है।जिसके कारण मौसम में बदलाव आया है। मप्र के कई जिलों में गरज चमक और ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है।
अगले 24 घंटे में यहाँ होगी बारिश

मौसम विभाग भोपाल ने गुरुवार की जारी एडवाइजरी में अगले 24 घंटे के दौरान मप्र के उज्जैन संभाग के जिलों में, भोपाल, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। 

Oplus_131072
बैतूल में झमाझम बरसे बादल
बैतूल मुख्यालय पर गुरुवार शाम को गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई है। सुबह से ही तेज धूप खिली रही। धूप से गर्मी के तेवर बढ़ गए। शाम को 5 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए और तेज बारिश होना शुरू हो गई।20 से 25 मिनिट तक तेज बारिश होते रही। इसके बाद बारिश थम गई और धूप भी खिल गई। 
27 तक जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक मप्र के कई जिलों में आगामी 27 अप्रैल तक बारिश का दौर जारी रहेगा। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज चमक के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। 
Oplus_131072

Related Articles

Back to top button