Betul Crime News Today: बदनाम करने से खफा कलयुगी पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस में आरोपी को किया गिरफ्तार
Betul Crime News Today: Angry son killed his father for defaming him, police arrested the accused

Betul Crime News Today: बैतूल के चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम कोडर में एक कलयुगी बेटे ने पिता की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 23 अप्रैल की रात को कोडर निवासी सालकराम (25) की छोटे बेटे अशोक वाड़िवा ने डंडे से पीटकर हत्या कर दी। मृतक के बड़े पुत्र मनोज वाड़िवा की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और आरोपी अशोक वाड़िवा के खिलाफ धारा 302 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात को सालकराम वाड़िवा और उसके बड़े लड़के और छोटे बच्चों के साथ रात के समय शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात 11 बजे वह घर वापस लौटकर आया। रात डेढ़ बजे छोटा बेटा अशोक भी घर पहुंचा। सालकराम के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि सालकराम की अशोक ने लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। हत्या की इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। तत्काल पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी और परिजनों से पूछताछ होने के बाद ही घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस हत्या मामले की जांच कर रही है।



