Betul 5th 8th Result 2024: पांचवी और आठवीं के परीक्षा परिणाम में बैतूल मप्र के टॉप 10 सूची से बाहर, कमजोर हाथों में डीपीसी की कमान, बेहतर शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल

Betul 5th 8th Result 2024: Betul out of top 10 list of MP in fifth and eighth exam results, DPC command in weak hands, better education system exposed

Betul 5th 8th Result 2024: बैतूल शिक्षा विभाग जेई और नीट की कोचिंग लगाकर बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देने का दावा किया जाता है, लेकिन 5 वीं और 8 वीं के परीक्षा परिणाम ने शिक्षा विभाग के दावों की पोल खोलकर रख दी है। दरअसल 5 वीं और 8 वीं के परीक्षा परिणामों में बैतूल मप्र के टॉप-10 जिलों में भी शामिल नहीं हो सका। परीक्षा परिणाम के फिसड्डी होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 5 वीं और 8 वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भी किस तरह से परिणाम हो रही है। राज्य शिक्षा केन्द्र स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड पैटर्न 5 वीं और 8 वीं की वार्षिक परीक्षा का मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें बैतूल जिले का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा नहीं रहा है। बैतूल में कक्षा 5 वीं का परीक्षा परिणाम 93.59 प्रतिशत और 8 वीं का परीक्षा परिणाम 91.72 प्रतिशत रहा।
डीपीसी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल  निर्देशानुसार बोर्ड पेटर्न पर आधारित कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षा 2024 का परीक्षा परिणाम  23 अप्रैल 2024 को घोषित किया गया। घोषित परीक्षा परिणाम में कक्षा 5वी में 23935 दर्ज बच्चों में से 23364 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए एवं 21866 बच्चे परीक्षा में उत्तीर्ण हुए जिसमें प्रेड A व A+ बच्चों की संख्या 5777 रही। परीक्षा परिणाम 93.59 प्रतिशत एवं ग्रेड A व A+ बच्चों का प्रतिशत 24.73 रहा। राज्य स्तर पर कक्षा 5 वीं में बैतूल जिला 22 वीं रैंक पर रहा। इस प्रकार सत्र 2022-23 की तुलना में सत्र 2023-24 में परीक्षा परिणाम में 11.86 प्रतिशत की वृध्दि हुई व जिले ने 33 वीं रैंक से 22 वीं रैंक हासिल की।
कक्षा 8 वी में 24715 दर्ज बच्चों में से 23938 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए एवं 21957 बच्चे परीक्षा में उत्तीर्ण हुए जिसमें ग्रेड A व A+ बच्चों की संख्या 7055 रही परीक्षा परिणाम 91.72 प्रतिशत एवं ग्रेड A व A+ बच्चों का प्रतिशत 29.47 रहा। राज्य स्तर पर कक्षा 8 वीं में बैतूल जिला 16 वीं रैंक पर रहा। इस प्रकार सत्र 2022-23 की तुलना में सत्र 2023-24 में परीक्षा परिणाम में 19.67 प्रतिशत की वृद्धि हुई व जिले ने 41 वीं रैंक से 16 वीं रैंक हासिल की। सत्र 2023-24 में बैतूल जिले के विकासखण्ड चिचोली का कक्षा 5 वीं का परीक्षा परिणाम 99.09% एवं कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 98.70% रहा जो जिले में प्रथम स्थान पर हैं।
सत्र 2023-24 की वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों को कलेक्टर महोदय बैतूल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय जिला पंचायत बैतूल द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। सत्र 2023-24 में जो बच्चे परीक्षा में अनुपस्थित थे एवं मुख्य परीक्षा 2024 में जिन विषयों में अनुत्तीर्ण हुये है उन बच्चों की पुनः परीक्षा जून-जुलाई 2024 में आयोजित की जायेंगी इस हेतु प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के प्रधान पाठकों को निर्देशित किया गया है कि उक्त श्रेणी के बच्चों की माह जून 2024 में परीक्षा की तैयारी कराकर पुनः परीक्षा में शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button