Grishmkalin Special Train 2024: ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का बैतूल में स्टॉपेज, यात्रियों को सफर करने में होगी सुविधा
Grishmkalin Special Train: Summer special trains will have stoppage in Betul, passengers will have convenience in travelling
Grishmkalin Special Train 2024: रेलवे द्वारा गर्मी के दिनों में ग्रीष्मकालीन ट्रेनों की शुरुआत की है। ग्रीष्मकालीन ट्रेनों का बैतूल रेलवे स्टेशन पर भी स्टॉपेज दिया गया है। ग्रीष्मकालीन ट्रेनों का बैतूल वीडियो को भी फायदा मिलेगा। जानकारी के अनुसार एर्नाकुलम से नई दिल्ली एवं नई दिल्ली से एर्नाकुलम के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का बैतूल में होगा। बैतूल के रैली यातायात निरीक्षक अशोक कटारे ने बताया कि स्टॉपेज ट्रेन क्रमांक 06071 एर्नाकुलम से नई दिल्ली यह ट्रेन 7 ट्रिप में चलेगी
बैतूल स्टेशन पर इसका आगमन 02:46 एवं प्रस्थान 2:48 होगा। यह ट्रेन प्रति रविवार 21, 28 अप्रैल एवं 5, 12 ,19, 26 मई तथा 2 जून को आएगी।
ट्रेन क्रमांक 06072 नई दिल्ली से एर्नाकुलम के लिए ट्रेन 7 ट्रिप में चलेगी। यह ट्रेन बैतूल स्टेशन पर प्रति सोमवार 19 :00बजे आयेगी एवं प्रस्थान 19:02 पर होगा। यह ट्रेन 22 ,29 अप्रैल एवं 6, 13 ,20 एवं 27 मई तथा 6 जून को आएगी। ग्रीष्मकालीन ट्रेन चलने से अन्य ट्रेनों में चल रही भीड़भाड़ भी कम होगी।



