Resignation News Today: पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, कांग्रेस पर किया जमकर हमला
Resignation News Today: Former Deputy Collector Nisha Bangre resigned from all Congress posts, attacked Congress fiercely
Resignation News Today: डिप्टी कलेक्टर का पद छोड़कर कांग्रेस में आई निशा बांगरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को भेज दिया है। पूर्व डिप्टी कलेक्टर ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। अपने इस्तीफा में निशा बांगरी ने लिखा है कि मैंने राज्य प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च पद त्याग दिया। मैं उस समय यह समझती थी कि कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़कर समाज के शोषित पीड़ित और वंचित लोगो का प्रतिनिधित्व कर बाबा साहब के सपनों को साकार कर सकूंगी। किंतु पिछले 6 महीने से कांग्रेस की नीयत को करीब से आंकलन कर मैंने यह पाया कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे विधानसभा में टिकट देने का वादा किया। 229 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए और एक सीट आमला मेरे लिए होल्ड पर रखने का केवल दिखावा कर समाज का वोट बटोरना चाहा है।
खुद षडयंत्र कर मुझे चुनाव लड़ने से रोका। पुनः मुझे लोकसभा में टिकट देने का भरोसा दिया गया लेकिन इसमें भी वादाखिलाफी की गई। बाबा साहब ने कहा था कि “कांग्रेस जलता हुआ घर है” मैने यह महसूस भी किया। कांग्रेस ने बाबा साहब को कभी टिकट नहीं दिया बल्कि उनके विरुद्ध उम्मीदवार खड़े करके उन्हें चुनाव में हरा दिया। कांग्रेस, ने न्याय तब भी नही किया था और कांग्रेस न्याय अब भी नही कर पा रही है।



