Betul Crime News Today: युवक की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, झोपड़ी हटाने को लेकर हुआ था विवाद
Betul Crime News Today: Three accused of murdering a youth were arrested, there was a dispute over removing the hut

Betul Crime News Today: बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। साईंखेड़ा थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने बताया कि 5 अप्रैल को ग्राम जावरा में किशोरी उर्फ तोब्या के खेत मे मन्सु पिता तुकाराम उइके उम्र 48 साल निवासी ग्राम जावरा का शव पडा मिला था। मृतक के शरीर पर आयी चोटो से पृथम दृष्टया मामला मारपीट से हत्या कर देने का पाया गया। मौके पर ही उपस्थित मृतक की लडकी निकिता पिता मन्सु उइके उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम जावरा ने बताया की मेरे पिता मंसु का खेत में बनी झोपड़ी हटाने को लेकर बड़े पिताजी किशोरी उर्फ तोब्या उइके, बड़ी मां सुमन उइके एवं चचेरे भाई मुकेश उइके से वाद विवाद हुआ था। विवाद में आरोपीगण द्वारा लाठी डंडे से मारपीट कर मन्सु उइके की हत्या कर देना बताया गया। फरियादी निकिता उइके की रिपोर्ट पर आरोपियो किशोरी उर्फ तोब्या उइके, सुमन उइके, मुकेश उइके तीनो निवासी ग्राम जावरा के विरुद्ध धारा 302,201,34 भादवि. का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।



