Betul Murder News Today: बड़े भाई ने छोटे भाई की लाठियों से पीटकर कर दी हत्या, झोपड़ी हटाने को लेकर था विवाद

Betul Murder News Today: Elder brother killed younger brother by beating him with sticks, there was a dispute over removing the hut

Betul Murder News Today: बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़े भाई ने छोटे भाई की लाठियां से पीट कर हत्या कर दी है। हत्या इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल रही है। साईंखेड़ा थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने बताया कि ग्राम जावरा में गुरुवार की रात को मन्सु पिता तुकाराम उइके उम्र 45 वर्ष की बड़े भाई किशोर उइके उम्र 50 वर्ष ने लाठियों से पीटकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का जायजा लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। 
झोपड़ी हटाने को लेकर विवाद
पुलिस के मुताबिक झोपड़ी हटाने के को लेकर विवाद चल था।  बताया गया कि गुरुवार की रात को दोनों भाईयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की बड़े भाई किशोर ने छोटे भाई  मन्सु की लाठियों से पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने पर से मन्सु की मौत हो गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

Related Articles

Back to top button