Betul BJP Chunavi Sabha: मुख्यमंत्री आने में देरी, इधर कार्यक्रम में कुर्सियां खाली, नही पहुँचे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

Betul BJP Chunavi Sabha: CM delayed in coming, chairs empty in the program, workers did not turn up in large numbers

Betul BJP Chunavi Sabha: भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा और नामांकन रैली कार्यक्रम में कुर्सियां खाली रही। बड़ी संख्या में नहीं पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता। पहली बार ऐसा हुआ जहां भाजपा के कार्यक्रम में कुर्सियां खाली दिखाई दी।

दरअसल गुरुवार को बैतूल में  भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभा और नामांकन रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सम्मिलित होने आ रहे है। मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे का था। समाचार लिखे जाने तक 11:45 बजे तक मुख्यमंत्री बैतूल नही आये थे। इधर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ता भी नहीं पहुंचे। कार्यक्रम स्थल में कुर्सियां खाली रही। पंडाल में आधे से अधिक कुर्सियां खाली थी। कुर्सियां खाली देख स्टेडियम की सीढ़ियों पर बैठे कुछ कार्यकर्ता को पुलिस ने कुर्सियों पर बिठाया। इसके बावजूद भी आधा पंडाल पूरी तरह से खाली था। यह दोपहर 11:45 तक की स्थिति थी. 

Related Articles

Back to top button