Betul Congress News: कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में मची खलबली

Betul Congress News: Congress Party District President Sunil Sharma resigned, there was chaos in Congress

Betul Congress News: बैतूल जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू  सुनील शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिलाध्यक्ष की इस्तीफा देने से कांग्रेस में खलबली मच गई है। दरअसल बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम की चुनावी सभा और नामांकन रैली थी। रैली में कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहरी सुनील शर्मा की उपेक्षा हुई है। कार्यक्रम के उद्बोधन से श्री शर्मा का नाम हटा दिया गया। बार-बार हो रही उपेक्षा के कारण श्री शर्मा ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहरी के पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि वे कांग्रेस में कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे।

नामांकन के कुछ ही घंटे बाद इस्तीफा होने से कांग्रेस में भगदड़ मच गई है। सुनील शर्मा ने अपना इस्तीफा पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को भेजा है। उल्लेखनीय है कि श्री शर्मा ने कांग्रेस के लिए जीजान से मेहनत की है। पिछले विधानसभा चुनाव में श्री शर्मा की मेहनत के कारण कांग्रेस जिले में पांचो सीट से विजय मिली थी।  

Related Articles

Back to top button