Betul Chori News Today: मोटर पंप चोरी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, तालाब से चुराई थी मोटर
Betul Chori News Today: Three accused of stealing motor pump were arrested, the motor was stolen from the pond
Betul Chori News Today: फरियादी दिनेश पिता सुकुमार हालदार निवासी पूंजी कैंप ने रिपोर्ट किया कि 29 मार्च को दरमियानी रात को खेत में बने तालाब में से मोटर पंप को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। मोटर पंप सीआरआई कंपनी की जिसकी कीमत 11925 रुपए है । फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की गोलाई खुर्द के तीन लड़के मोटर पंप बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे है। सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराकर थाना चोपना से थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश सरयाम, सहाउपनिरी राजेश कलम ,प्र आर 539 ज्ञानसिंग टेकाम,आर आशुतोष,राहुल ,आर चालक मनदीप द्वारा ग्राम गोलाई खुर्द से तीन संदेही रामकिशन पिता करन सिंह पंड्राम उम्र 27 साल , सोहन पिता वालेसिंग उईके उम्र 21 साल ,सुनील पिता रमेश बरकड़े उम्र 21 साल सभी निवासी गोलाइखूर्द को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने 29 मार्च को फरियादी दिनेश के तालाब से मोटरपंप चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी रामकिशन पंड्राम के घर से चोरी की सीआरआई कंपनी की 2 एच पी की मोटर पंप एवम घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की किया है। ,तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है ।



