Mp Weather Update Today: मप्र के दो संभागों के 5 जिलों में बारिश की संभावना, जाने मौसम का हाल
MP Weather Update Today: Possibility of rain in 5 districts of two divisions of MP, know the weather condition
Mp Weather Update Today: वर्तमान में पश्चिमी विक्षोम मध्ण और ऊपरी क्षोभमंडल की पछुआ पवनों के चीच एक टफ के रूप में 28° उत्तर अक्षांश के उत्तर में 50° पूर्व देशातर के सहारे सक्रिय है। 29 मार्च 2024से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग भोपाल ने मंगलवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मप्र के सागर संभाग के छतरपुर, पन्ना एवं रीवा संभाग के सतना, मेहर और रीवा जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मोसम मुख्यतः शुष्क रहा। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे भोपाल, उज्जैन, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे भोपाल, उज्जैन, शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे: नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। अगले 24 घंटे में विशेष परिवर्तन की संभावना नही है।


