Aaj Ka Rashifal 24 March 2024 : आज होलिका की अग्नि में राशि अनुसार डाले यह सामग्री, दूर हो जाएगी आपकी सारी परेशानियां

Today's horoscope 24 March 2024: Put these things in Holika's fire according to your zodiac sign, all your problems will go away

Aaj Ka Rashifal 24 March 2024 : आज 24 मार्च 2024 दिन रविवार फाल्गुन मास कृष्णा पक्ष की चतुर्दशी  तिथि सुबह 9:54 बजे तक फिर पूर्णिमा तिथि शुरू होगी।  आज सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग  बना हुआ है। आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। आज होलिका दहन भी है।  अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 बजे से 12:52 तक है।  राहुकाल का समय है शाम 05:03 बजे से शाम 06:35  बजे तक रहेगा। चंद्रमा सिंह राशि में दोपहर 2.20 मिनिट तक फिर कन्या राशि मे प्रवेश होगा और सूर्य मीन राशि में रहेंगे। आज का दिशाशूल है पश्चिम  दिशा।  
मेष राशि Aries Today Horoscopes
धन की स्थिति ठीक बनी रहेगी। पारिवारिक समस्या हल होगी। काम की अधिकता बनी रहेगी। किसी निर्धन व्यक्ति को धन का दान करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 75% यानी उत्तम भाग्य बना हुआ है। आज मेष राशि वाले होली का की अग्नि में काले तिल डालें।
  • शुभ रंग गुलाबी
वृषभ राशि Taurus Today Horoscopes
आज व्यर्थ का तनाव हो सकता है। परिवार में शांति बनाकर रखें। दोपहर बाद परिस्थितियों में सुधार होगा। आज किसी निर्धन व्यक्ति को गुड़ का दान करते हैं तो आपकी मुश्किलें कुछ हद तक दूर हो जाएगी। आज का भाग्य है 65 प्रतिशत यानी जितनी मेहनत करोगे उतना लाभ होगा। आज होलिका की अग्नि में मक्के का लावा डालें।
  •  शुभ रंग नारंगी
मिथुन राशि  Gemini Today Horoscopes
संपत्ति लाभ की योग बन रहे हैं। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। खान-पान में सावधानी रखें। भगवान सूर्य को आज जल अर्पित करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 70% यानी मध्यम भाग्य बना हुआ है। आज आपको होलिका की अग्नि  में गुड डालें। 
  • शुभ रंग नीला
कर्क राशि Cancer Today Horoscopes
मानसिक चिंताएं दूर होगी। करियर में सफलता मिलेगी। किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। आज खाने-पीने की वस्तु का दान करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 75 प्रतिशत यानी उत्तम भाग्य बना हुआ है। आज होलिका की अग्नि में आप अनाज की बालियां डालें। 
  • शुभ रंग सुनहरा
सिंह राशि  Leo Today Horoscopes
आज मानसिक समस्या हल होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर में मंगल कार्य होंगे। किसी निर्धन व्यक्ति को धन का दान करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 85% यानी सबसे ज्यादा भाग्य बना हुआ है। आज आपको होलिका दहन में चंदन की लड़कियां डालनी चाहिए। 
  • शुभ रंग पीला
कन्या राशि Virgo Today Horoscopes
आज सेहत का ध्यान बनाकर रखें। वाद विवाद से बचाव करें। किसी मित्र की सहायता से आपको लाभ होगा। किसी निर्धन व्यक्ति को गुड़ का दान करते हैं तो आपकी मुश्किलें है कुछ हद तक कम हो जाएगी। आज का भाग्य है 65 प्रतिशत यानी जितनी मेहनत करोंगे उतना लाभ होगा। कन्या राशि वाले होलीका की अग्नि में काले तिल और गुड़ डाले।
  • शुभ रंग आसमानी
 
तुला राशि  Libra Today Horoscopes
आज नए काम का अवसर प्राप्त हो सकता है। मानसिक चिंताएं दूर होगी। आज वाहन सावधानी पूर्वक चलाइए। आज भगवान सूर्य को जल अर्पित करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 70% यानी मध्यम भाग्य बना हुआ है। आज आपको होलिका की अग्नि में पीली सरसों डालनी चाहिए।
वृश्चिक राशि Scorpio Today Horoscops
परिवार में रिश्ते बेहतर होते जाएंगे। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी निर्धन व्यक्ति को धन का दान करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 75% यानी उत्तम भाग्य बना हुआ है। आपको होलिका दहन में धान अर्पित करना चाहिए।
  • शुभ  रंग धानी
धनु राशि SagittariusToday Horoscopes
करियर की समस्या हल होगी। चिंताएं कम होती जाएगी। रुके हुए तमाम काम पूरे हो सकते हैं। आज खाने पीने की वस्तु का दान करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 80% यानी बहुत अच्छा भाग्य बना हुआ है। आपको होलिका की अग्नि में मक्के का लावा डालना चाहिए।
  • शुभ रंग हरा
मकर राशि Capricorn Today Horoscopes
आज सेहत का ध्यान बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में शांति बनाकर रखें। दोपहर से परिस्थितियों में सुधार होगा। आज किसी निर्धन व्यक्ति को गुड़ का दान करते हैं तो आपकी मुश्किलें कुछ हद तक दूर हो जाएगी। आज का भाग्य 65 प्रतिशत यानी जितनी मेहनत करोगे उतना लाभ मिलेगा। आज आपको शुद्ध देसी घी होलिका दहन में डालना चाहिए।
कुंभ राशि Aquarius Today Horoscopes
काम की अधिकता बनी रहेगी। धन की स्थिति ठीक रहेगी। खानपान का विशेष ध्यान रखें। किसी निर्धन व्यक्ति को धन का दान करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 70% यानी मध्यम भाग्य बना हुआ है। आज आप होलिका की अग्नि में कपूर अर्पित करें।
  • शुभ रंग सफेद
मीन राशि Pisces Today Horoscopes
आर्थिक लाभ हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। करियर में लाभ के योग बन रहे हैं। आज भगवान सूर्य को जल अर्पित करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 65 प्रतिशत यानी जितनी मेहनत करोगे उतना लाभ मिलेगा। आज आप होलिका की दहन में सामान्य लकड़ी डालिए।
  • शुभ रंग बैंगनी

टीप: इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नही है। राशिफ़ल में दी गई जानकारी ज्योतिषियों के बताए अनुसार/ धर्मग्रंथों/ मान्यताओं से संग्रहित कर आप तक पहुंचाई है। 

Related Articles

Back to top button