IPL 2024 KKR Vs SRH MATCH: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रनों से हराया
IPL 2024 KKR Vs SRH MATCH: Kolkata Knight Riders beat Sunrisers Hyderabad by 4 runs
IPL 2024 KKR Vs SRH MATCH: ईडन गार्डन स्टेडियम में शनिवार को कोलकाता और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को चार रनों से हरा दिया है। आईपीएल के तीसरे मुकाबले में कोलकाता ने पहले बेटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 208 रन बनाए। कोलकाता टीम की तरफ से फिलिप साल्ट ने 40 बॉल में 54 रन की पारी खेली इसी तरह आंद्रे रसेल ने 25 बॉल में 64 रन की नाबाद पारी खेली है। जिसमे 7 छक्के और 3 चौके शामिल है। इसके अलावा रमनदीप सिंह 17 बॉल में 35 रन बनाए जिसमें चार छक्के जड़े हैं।
लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 204 रन ही बना पाए। इस टीम की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने शानदार 29 बॉल में 63 रन की पारी खेली जिसमे 8 छक्के शामिल है। अभिषेक शर्मा और मयंक अग्रवाल ने 32- 32 रन बनाए है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा है।



