Betul Suspended News: कर्तव्यों के प्रति कदाचरण करने पर एसपी ने आरक्षक को किया निलंबित
Betul Suspended News: SP suspends constable for misbehavior towards duties
Betul Suspended News: एक युवक के साथ आरक्षक द्वारा गाली गलौज करने और धमकाने के मामले में एसपी ने आरक्षक को निलंबित कर दिया है। पुलिस के मुताबिक आरक्षक 106 जगदीश कीर, रक्षित केन्द्र बैतूल द्वारा गाली-गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देने संबंधी अनर्गल वार्तालाप कर प्रथमदृष्ट्या पदीय कर्तव्यों के प्रति कदाचरण प्रदर्शित किए जाने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिससे आमजन में पुलिस की छवि धूमिल हुयी है। अतः आरक्षक कमांक 106 जगदीश कीर, रक्षित केन्द्र बैतूल को तत्काल प्रभाव से “निलंबित” किया जाता है। निलंबन अवधि में आरक्षक जगदीश कीर, रक्षित केन्द्र बैतूल को पात्रतानुसार निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा एवं रक्षित केन्द्र, बैतूल की नियमित गणना में उपस्थित रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि आरक्षक ने चक्कर रोड जैन दादावाड़ी के पास रात में कुछ युवकों के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज की गई और धमकाया था। घटना का वीडियो भी बनाया गया। युवकों ने इसकी शिकायत एसपी से थी। वीडियो को देख एसपी ने आरक्षक की निलंबित किया है।


