Betul Murder News: शराब की बोतल से हमला कर महिला की हत्या, घटना से फैली सनसनी

Betul Murder News: Woman killed by attacking with a liquor bottle, sensation spread due to the incident

Betul Murder News: कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनाघाटी में एक महिला की हत्या होने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलती ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि  सतपुड़ा पब्लिक वैली स्कूल के सामने खाली मैदान में एक महिला शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। मृतका की पहचान सोनाघाटी निवासी रामकली उर्फ पुष्पा पति गणेश उम्र 28 वर्ष के रूप में की है।  पुलिस के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति ने शराब की बोतल से हमला कर महिला की हत्या की है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि महिला मजदूरी का काम करती है और पति मानसिक रूप से विक्षिप्त है। हत्या किसने की अभी इसका सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस का कहना है की जांच के बाद ही पूरी घटना के बारे में जानकारी सामने आएगी। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा। 

Related Articles

Back to top button