Betul Crime News: महिला के मुंह मे कपड़ा ठूसकर किया गैंगरेप, बदनामी के डर से महिला ने खाया जहर, टीआई बोले मुझे कोई जानकारी नही
Betul Crime News: Woman gangraped by stuffing cloth in her mouth, woman consumed poison due to infamy, TI said I have no information
Betul Crime News: बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला के साथ गैंगरेप होने की घटना सामने आई है। बदनामी के दर से महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। खास बात यह है कि बोरदेही थाना प्रभारी को घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
मुलताई एसडीओपी ने बताया कि बोरदेही थाना क्षेत्र में एक महिला मायके आई थी। महिला मुलताई आ रही थी तभी रास्ते में परिचित युवक मुलताई निवासी अभिषेक राजपूत मिला जिसने महिला को मुलताई बाइक से छोड़न देने की बात कही। अभिषेक के साथ उसका एक दोस्त भी था। महिला का आरोप है की रास्ते में अभिषेक और उसके दोस्त ने मुह में कपड़ा ठूसकर गेंगरेप किया। बदनामी के डर से महिला ने जहरीला पदार्थ खाली है। जिसे उपचार के लिए मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया था यहां से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जी कर पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।



