MP Weather Update: आज से अगले 4 दिन तक मप्र के कई जिलों बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज झोकेदार हवाएं
MP Weather Update: Rain alert in many districts of MP from today to next 4 days, strong gusty winds will blow
MP Weather Update: वर्तमान में उत्तरी उड़ीसा के ऊपर सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक माध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर टूफ़ लाइन विस्तृत है, जिसके कारण दक्षिण-पश्चिमी हवाओं से अरब सागर की तरफ से नमी आ रही है, साथ ही दक्षिण-पूर्वी हवाओं से बंगाल की खाड़ी की तरफ से पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर नमी आ रही है। जिसके कारण मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम विभाग भोपाल में जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया के आज मप्र 16 मार्च को पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, सिंगरौली, कटनी, डिंडोरी, अनूपपुर में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 17 मार्च 2024 को बैतूल, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, 18 मार्च 2024 को बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट नरसिंहपुर, जबलपुर, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना ,कटनी, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, रीवा, शहडोल अनूपपुर, 19 मार्च 2024 को बैतूल, छिंदवाड़ा पांढुर्णा नर्मदा पुरम रायसेन सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, डिंडोरी, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, मेहर, सतना, रीवा, मडगांव, सिंगरौली, सीधी जिले में गलत चमक के साथ वज्रपात होने और झंझावात एवं झोकेदार हवाएं चलने की संभावना बनी है।



