Betul Crime News: अपने 12 वर्षीय बेटे को लेकर ट्रेन के सामने कूदा पिता, दोनों को दर्दनाक मौत, पत्नी की बच गई जान

Betul Crime News: Father jumped in front of the train with his 12-year-old son, both died a painful death, wife's life was saved

फ़ाइल फ़ोटो

Betul Crime News: बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के घोड़ाडोंगरी और धाराखोह स्टेशन के मध्य शुक्रवार को एक ह्दय विदारक घटना सामने आई है।  दरअसल  एक व्यक्ति ने अपने 12 वर्षीय पुत्र को  गमछा गमछे से बांधकर रेलवे पटरी कर खुद गया और आत्महत्या कर ली। यह दृश्य जिसने भी देखा, उसकी आंखे नम हो गई। हालांकि युवक अपनी पत्नि को भी पटरी पर खींच रहा था, लेकिन वह पीछे हट गई, इससे उसकी जान बच गई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। 

जानकारी के मुताबिक महकार निवासी 45 वर्षीय सम्मू सलाम अपनी पत्नि सम्मी और 12 वर्षीय पुत्र दुर्गेश को लेकर शुक्रवार भोपाली मेला गया था। लौटते समय सारी परिस्थ्िितयां सामान्य थी। इसी दौरान मेले से सम्मू वापस अपने घर महकार न जाकर घोड़ाडोंगरी-धाराखोह रेलवे स्टेशन के मध्य घुड़ावाड़ी गांव स्थित रेल पटरी पर पहुंच गया। यह नजारा देखकर उसकी पत्नि भी हड़बड़ा गई। ट्रेन आने के पहले सम्मू ने आत्मघाती कदम उठाया। उसने सबसे पहले 12 वर्षीय पुत्र दुर्गेश को साथ लेकर गमछे से बांध लिया और रेलवे पटरी पर खड़ा हो गया। पत्नि यह दृश्य देखकर काफी शोर भी मचाती रही और दोनों को पटरी से हटाने के काफी प्रयास किए। इस दौरान सम्मू ने अपनी पत्नि को भी पटरी पर खींचने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने पति के मंसूबे को समझ गई तो पीछे हट गई।
जानकारी के मुताबिक कुछ ही क्षणों बाद यहां से एक ट्रेन गुजरी और पिता-पुत्र उसकी आंखों के सामने टे्रन से कट गए। पत्नि अभी सदमे में है कि उसके पति ने यह कदम क्यों उठाया। सम्मू के परिजन भी यह नहीं बता पा रहे है कि उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। फिलहाल रानीपुर पुलिस ने पिता और पुत्र का शव पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भिजवाया है। रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि परिजनों के बयान के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा होगा। उधर घटना के बाद से पूरे महकार ग्राम में मातम छाया हुआ है।

Related Articles

Back to top button