Accident News: हरदा में पुलिया से कार टकराने के बाद लगी आग, चालक जिंदा जला, देखिये वीडियो

Accident News: Fire broke out after car collided with culvert in Harda, driver burnt alive

Accident News: हरदा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कार पुलिया से टकरा गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई और चालक कार में ही जिंदा जल गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बीड़ निवासी अतुल शर्मा कार से बुंदड़ा जा रहा था।

Betul Pitai Viral Video: मोबाइल चोरी के आरोप में दो युवकों को बंधक बनाकर पीटा, प्रधान आरक्षक निलंबित

रविवार की रात को कार बलागाव के पास पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाद कार में भीषण आग लग गई। कार में आग लगने की जानकारी दमकल गाड़ी को दी गई। जब तक गाड़ी मौके पर पहुंचती और आग बुझ पाती तब तक कार चालक अतुल शर्मा की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि कार चालक को बाहर निकलने का मौका ही नही मिल पाया।  सोमवार को मृतक का अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया है। 

 

Related Articles

Back to top button