BJP Election Meeting : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा जारी कर सकती है पहली लिस्ट, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक सम्पन्न

BJP Election Meeting: BJP may release first list for Lok Sabha elections, Central Election Committee meeting held

File photo

BJP Election Meeting : लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टी सक्रिय हो गई है। भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। गुरुवार शाम को दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, और भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक भाजपा जल्द ही पहली सूची जारी कर सकती है। भाजपा सबसे पहले उन जिलों की सूची जारी करेगी जो अपने लिए सुरक्षित सीट मानी जाती है। भाजपा पहली सूची में भोपाल, इंदौर ,जबलपुर, ग्वालियर, सागर, सतना, दमोह ,होशंगाबाद, खरगोन, सीधी, बालाघाट, मुरैना, खजुराहो ,देवास और बैतूल शीट शामिल है। 

मोदी लहर में जीतेंगे उम्मीदवार
भाजपा बैतूल शीट को भी बहुत सुरक्षित मान रही है। कई वर्षों से भाजपा लोकसभा चुनाव जीतते आ रही है। इस बार भी भाजपा के जीतने की उम्मीद सबसे ज्यादा है। बैतूल विधानसभा सीट से किसी भी प्रत्याशी को भाजपा उतार दे उसकी जीत लगभग तय है। मोदी लहर में कोई भी प्रत्याशी की जीत हो जाएगी। चर्चा आम जनता में भी चल रही है। इस बार लोकसभा चुनाव में आम वोटर स्थानीय प्रत्याशी को न देखते हुए सीधे प्रधानमंत्री के चेहरे पर वोट डालेंगे। इस बार बैतूल से भाजपा प्रत्याशी के रूप में वर्तमान सांसद दुर्गादास उइके, महेंद्र सिंह, मंगल सिंह के नाम की चर्चा खूब चल रही है। हालांकि कामकाज के परफॉर्मेंस को दिखा जाय तो जनता इन्हें अच्छा तो नही मानती है। लेकिन जीत की बात की जय तो जनता मानती है कि भाजपा किसी को भी मैदान में उतारे जीत लगभग पक्की है।

Related Articles

Back to top button