MP Weather Today: 1 और 2 मार्च को मप्र के 30 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से हवाएं
MP Weather Today: Rain and hailstorm alert in 30 districts of MP on March 1 and 2, winds will blow at high speed
MP Weather Today: वर्तमान में अद्यतन पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में ईरान के आसपास माध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर और 9.6 किलोमीटर की उचाई के बीच अवस्थित है, जिसके प्रभाव में दक्षिण पश्चिमी हवामी के साथ अरब सागर से नमी आ रही है। जिसके कारण फिर से बारिश बीके आसार बने है। मप्र 5 मार्च 2024 से अगले पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग भोपाल ने गुरुवार को जारी एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटों में मप्र के चंबल संभाग के जिलों में, शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 1 मार्च से 3 मार्च तक मप्र के कई जिलों में बारिश होने और ओलावृष्टि होने की संभावनाएं बनी है।जानकारी के अनुसार 1 और 2 मार्च को बैतूल, छिंदवाड़ा, रायसेन, हरदा, खरगौन, नर्मदापुरम, बुराहनपुर, विदिशा, सतना, टीकमगढ़, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, रीवा, मंडला, दतिया सहित अन्य जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावनाएं है।




