Betul Weather News Today: बैतूल जिला मुख्यालय सहित चिचोली, शाहपुर क्षेत्र में तेज बारिश, फसलों को नुकसान की संभावना,

Betul Weather News Today: Heavy rain in Chicholi, Shahpur area including Betul district headquarters, possibility of damage to crops.

Betul Weather News Today: बैतूल पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आ गया है। आसमान में बादल छा गए और हवाएं चलने लगी है। सोमवार दोपहर को जिला मुख्यालय सहित जिले के कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई है। अगले तीन दिन तक जिले में तेज बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना बनी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम बदल गया है। 26, 27 और 28 फरवरी को बैतूल जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश होने और ओलावृष्टि की संभावना बनी है।

सोमवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में बादल छाए रहे और दिन भर तेज हवाएं चलती रही। बदलते मौसम ने किसानों की टेंशन बढ़ा दी है। तेज हवा के साथ बारिश होने और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान होने की संभावना है। अभी कई किसान फसल की कटाई में लगे है तो कुछ किसानों के खेतों में हरी फसल लगी है। ऐसे में बेमौसम हो रही बारिश से फसलों को नुकसान होने की ज्यादा संभावना है। गेहूं, चना सहित अन्य फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। तेज हवा चलने और बिजली कड़कने से आम की फसलों को भी नुकसान हो सकता है। जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर को चिचोली , शाहपुर क्षेत्र में तेज बारिश होने से फसलों को भी नुकसान होने की संभावना है। शाम 4:00 बजे जिला मुख्यालय पर भी गरज चमक के साथ बारिश होना शुरू हो गई। समाचार लिखे जाने तक बारिश जारी थी। 

 

Related Articles

Back to top button