PM Modi Dwarkadhish News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समुद्र में डुबकी लगाकर किए प्राचीन द्वारकाधीश के दर्शन, साझा किया अपना अनुभव
PM Modi Dwarkadhish News: Prime Minister Narendra Modi took a dip in the sea and visited ancient Dwarkadhish, shared his experience
Dwarka Darshan under the waters…where the spiritual and the historical converge, where every moment was a divine melody echoing Bhagwan Shri Krishna's eternal presence. pic.twitter.com/2HPGgsWYsS
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2024
PM Modi Dwarkadhish News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौर के दौरान समुद्र के भीतर प्राचीन द्वारका नगरी के दर्शन किए है। इसका वीडियो भी प्रधानमंत्री ने अपने X अकाउंट पर शेयर किया है। प्रधानमंत्री रविवार को गुजरात दौरे पर गए थे। प्रधानमंत्री ने करोड़ों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री पंचकुइ समुद्र के नीचे द्वारका में पूजा अर्चना की।
कार्यक्रम के संबोधन में प्रधानमंत्री ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि मैं समुद्र के गहराई में गया और प्राचीन द्वारका नगरी के दर्शन की पानी के अंदर छिपी द्वारका नगरी के बारे में पुरातत्वविदो ने बहुत कुछ लिखा है। इस नगर का निर्माण भगवान श्री कृष्ण ने किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं समुद्र की गहराई में गया तो मुझे दिव्यता का अनुभव हुआ। मैंने द्वारकाधीश के सामने सर झुकाया और अपने हाथ एक मोर पंख ले गया और उसे भगवान श्री कृष्ण के चरणों में रखा। मैं प्राचीन द्वारका शहर को देखने के लिए बहुत उत्सुक था।



