MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के इन जिलों में तेज हवा के साथ होगी बारिश और ओलावृष्टि, किसानों को किया अलर्ट
MP Weather Alert: In which districts of Madhya Pradesh there will be rain and hailstorm with strong wind, farmers alerted
MP Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में अद्यतन पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल की पछुआ पवनों के बीच एक टूफ के रूप में 65 डिग्री पूर्व देशांतर के सहारे 32 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में अवस्थित है। वहीं दक्षिणी छत्तीसगढ़ के आसपास माध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।
मौसम वैज्ञानिक भोपाल वेद प्रकाश ने बताया कि 25 फरवरी को बालाघाट सिवनी, मंडला, डिंडोरी, छिंदवाड़ा मंडला में कहीं-कहीं देश से मध्यम बारिश होगी। 26 फरवरी 2024 को पश्चिमी विक्षोभ मध्य प्रदेश के जिलों में सक्रिय हो जाएगा। इस दिन खंडवा, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, सीहोर, भोपाल, विदिशा, अशोकनगर, सागर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, जबलपुर डिंडोरी, कटनी, सतना, रीवा, सीधी, शहडोल जिले में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना बनी है। मौसम वैज्ञानिक कौन है किसानों को चेतावनी दी है कि वह फसल की सुरक्षा करें। जिन किसानों की फैसले कट गई है वह सुरक्षित जगह पर रखे। 27 फरवरी को भी कई जिलों में बारिश की संभावना बनी है।


27 फरवरी को इन जिलों में बारिश का अलर्ट



