Betul Chori News Today: बैलगाड़ी के चक्के चोरी करने के मामले छिंदवाड़ा के दो आरोपी और मुलताई का कबाड़ी गिरफ्तार
Betul Chori News Today: Two accused from Chhindwara and a scrap dealer from Multai arrested in the case of bullock cart wheel theft.
Betul Chori News Today: किसानों के बैलगाड़ी के चक्के चोरी करने के मामले में छिंदवाड़ा दो आरोपी और बैतूल जिले के मुलताई निवासी एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। बोरदेही थाना प्रभारी सरविंद धुर्वे ने बताया कि 15 फरवरी के दरमियानी रात ग्राम मोरखा, बंगा के किसानो की बैलगाड़ी के चक्के चोरी का खुलासा बोरदही पुलिस द्वारा किया गया । फरियादी राहुल रघुवंशी, लखन रघुवंशी निवासी मोरखा एवं संतोष यदुवंशी निवासी बंगा ने रिपोर्ट किया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बैलगाड़ियों के लोहे के कुल 6 चक्के चोरी कर ले गए हैं। विवेचना मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा संदेही निलेश पिता जगन्नाथ यदुवंशी उम्र 25 साल, कन्हैया पिता लीला यदुवंशी उम्र 21 साल दोनो निवासी ग्राम बोंमलिया, थाना लवाघोगरी, जिला छिंदवाड़ा से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों युवकों ने चोरी के दो, दो चक्के मुलताई निवासी कबाड़ी अंसार अहमद पिता निसार अहमद को बेचना बताया गया । कबाड़ी के पास से चोरी किये गए चक्के बरामद किए एवं चोरी में उपयोग किया गया वाहन छोटा हाथी जप्त किया गया है। कुल जप्त मशरूका 1 लाख 18 हजार का है।आरोपियों को पकड़ने में सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी TI सरविंद धुर्वे, SI ओम प्रकाश यादव, ASI विवेक मेहरा, HC 127 मनोज डहेरिया, HC 338 सुनील, आर.72 रोहन, आर.433 मनोज, आर. 634 सचिन रही है।



