Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी के दामों में आई गिरावट, जाने 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के कीमत
Gold- Silver Price Today: Gold and silver prices fell today, know the price of 24 carat 10 gram gold.
Gold- Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 20 फरवरी 2024 को सोने- चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। (Gold Silver Price) सोने की कीमत 61 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 70000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम घटकर 61990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 56783 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 46493 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 36264 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। मंगलवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70802 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


