Fake Notice: बीएसएनएल उपभोक्ता सावधान: केवाईसी के नाम पर हो सकती है धोखाधड़ी
Fake Notice: BSNL Consumers Beware: Fraud may happen in the name of KYC
Fake Notice: बैतूल में इन दिनों बीएसएनएल मोबाईल उपभोक्ताओं को फर्जी नोटिस भेजा रहा है, जिसमें मोबाईल की केवायसी करने के लिए कहा जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि सभी उपभोक्ताओं के लिए केवयासी तो जरूरी है, लेकिन ऐसा कोई मैसेज कंपनी की तरफ से नहीं भेजा रहा है। बैतूल के सैकड़ों बीएसएनएल उपभोक्ताओं को वाट्सएप नंबर पर नोटिस आया है, जिसमें लिखा है कि आपके मोबाईल नंबर की केवायसी करना जरूरी हो गया है। केवायसी नहीं की गई तो 24 घंटे के अंदर मोबाईल नंबर बंद कर दिया जाएगा।
जिसमें एक कस्टमर केयर नंबर दिया गया। यह नंबर 7008842948 दिया गया है। जब इस नोटिस की पड़ताल की गई तो बीएसएनएल के अधिकारियों ने इस नोटिस को फर्जी बताया। बताया गया कि जिन उपभोक्ताओं ने वर्षो से अपने नंबर की केवायसी नहीं की गई है, उन्हें अपने नजदीकी बीएसएनएल कार्यालय जाकर केवायसी करना है। इस तरह के व्हाट्सएप पर आ रहे फर्जी नोटिस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। इस फर्जी नोटिस से उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी भी की जा सकती है।



