Ola Electric Scooter: ओला की इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर पर बंपर डिस्काउंट, ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध
Ola Electric Scooter: Bumper discount on Ola's electronic scooter, offer available for limited time
Ola Electric Scooter: पेट्रोल के दाम अधिक होने के कारण अब इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी मांग अधिक बढ़ गई है। सबसे ज्यादा दुपहिया वाहनों की खरीदारी हो रही है। ओला इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद कई जगह शोरूम में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ लगने लगी है। जानकारी के मुताबिक ओला इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर S1 एक्स प्लस, S1 एयर, SE प्रो की कीमतों मैं 25000 रुपये तक कम किये है। S1 प्रो की कीमत 1.30 लाख, S1 एयर 1.05 लाख, S1X+ की कीमत 85000 हजार हो गई है। कस्टमर सिलेक्टेड क्रेडिट कार्ड पर ₹5000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
ओला कंपनी के सीईओ भावेश अग्रवाल ने अपने X सोशल मीडिया पर लिखा है कि फरवरी माह के लिए स्कूटर की कीमतों में 25000 रुपए कम किए हैं। यह ऑफर 29 फरवरी 2024 तक उपलब्ध रहेगी। स्कूटर की कीमतों में कमी आने के बाद कई जगह गाड़िया खरीदने शोरूमों पर भीड़ लग गई है। अपने नजदीक की शोरूम पर जाकर इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


