Betul Crime News: आदिवासी युवक को निर्वस्त्र कर पीटा, सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखता यह वीडियो पुलिस के लिए गुंडों की हिमाकत का नजराना है..
Betul Crime News: Tribal youth was stripped and beaten, the video here is a glimpse of the audacity of the goons for the police..
Betul Crime News: सुन लीजिये कोतवाल,सुन लीजिए कप्तान और देख लीजिये ग्रह मंत्री जी आपके राज में बैतूल में गुंडे, मावलियों की बाहर आई हुई है। गुंडे आदिवासियों पर जुल्म कर रहे है। एक ऐसा ही आदिवासी युवक के साथ मारपीट का रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो सामने आया है। आँख तरेरता यह वीडियो मप्र के ग्रह मंत्रालय को भेजा गया गुंडों की हिमाकत का नजराना है। यह गुंडे ना कानून को कानून मान रहे हैं और ना ही सरकार की व्यवस्था को व्यवस्था मानते हैं। खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है। बैतूल में भर्ती अपराधी घटनाओं से लोग ख़ौफ़ में है।
जानकारी के मुताबिक, आशीष परते कोतवाली बैतूल थाना इलाके के बासपानी में रहता है. उसके साथ यह घटना 15 नवंबर को घटी. बैतूल के आदतन बदमाश और उसके साथियों ने उसे घर से लाकर एक अंजान कमरे में बंधक बना लिया था. उसके बाद उसे नग्न कर उल्टा लटकाया. आरोपियों ने उसे लकड़ी, बेल्ट और चप्पल से मारा. हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने आशीष के साथ मारपीट का न केवल वीडियो बनाया, बल्कि उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया. आशीष ने बदमाश के डर से उसकी शिकायत न पुलिस को की, न घरवालों को बताया। पुलिस अब मारपीट करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की बात कर रही है। एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि चेंट और उसके साथियों द्वारा मारपीट करने के बाद सामने आई है। आरोपियों कड़ी कार्रवाई करेंगे। एक आरोपी सौहेल को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस में आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर। मकान के अवैध कब्जे को हटाया गया।




