Betul Today News: सदगुरुदेव नन्दकिशोर श्रीमाली के उपस्थिति में 18 और 19 मई को आध्यात्मिक साधना शिविर बैतूल में
Betul Today News: Spiritual Sadhana Camp in Betul on 18th and 19th May in the presence of Sadgurudev Nand Kishore Shrimali.
Betul Today News: बैतूल सिद्धाश्रम साधक परिवार निखिल मंत्र विज्ञान जोधपुर के तत्वावधान में परम पूज्य सदगुरुदेव नन्दकिशोर श्रीमाली के बैतूल आगमन पर 18 एवं 19 मई 2024 को दो दिवसीय भव्य आध्यात्मिक साधना शिविर का आयोजन न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड कोठीबाजार बैतूल में सम्पन्न होने जा रहा है। सिद्धाश्रम जिला संगठन बैतूल के अध्यक्ष प्रशांत गर्ग ने बताया कि लगातार 30 वर्षो से सिद्धाश्रम साधक निखिल मंत्र विज्ञान परिवार जोधपुर शाखा बैतूल के साधक गण बैतूल में साधना-शिविर का आयोजन करते आ रहे है।
इस वर्ष भी दो दिवसीय शिविर का आयोजन न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड कोठीबाजार में होगा। सदगुरुदेव के रुकने की व्यवस्था आभाश्री होटल बैतूल में की गई एवं बाहर से आने वाले साधकों की रुकने की समुचित व्यवस्था न्यू बैतूल स्कूल कोठीबाजार में की जाएगी। संगठन के उपाध्यक्ष बलदेव दवन्डे ने बताया कि पिछले दिनों शिविर आयोजित करने हेतु बैतूल के आभाश्री होटल में बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लेकर साधकों को कार्यो का दायित्व सौंप दिया गया है। सिद्धाश्रम जिला संगठन के अध्यक्ष प्रशांत गर्ग एवं उपाध्यक्ष बलदेव दवन्डे एवं आई.डी. कुमरे ने शिविर को भव्य एवं सफल बनाने की अपील जिले के सभी साधक सदस्यों से की है। मीडिया प्रभारी नितिन अग्रवाल ने बताया भव्य शिविर के आयोजन को लेकर सभी साधकों को कार्य दायित्व सौंपे जा रहे हैं।



