MP Today News: भैंसों की सेवा में लगी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी, जाने पूरा क्या है मामला

MP Today News: Police personnel engaged in the duty of serving buffaloes, know what is the whole matter

फोटो सोर्स सोशल मीडिया

MP Today News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां भैंसों की देखरेख के लिए कुछ पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह नजारा देख हर कोई अचंभित नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक खंडवा जिले में पुलिस ने मवेशी तस्करी की सूचना पर भैंसे से भरा एक ट्रक पकड़ा गया। देखने में आता है कि ट्रक पकड़ने के बाद पुलिस इसे गौशाला भेज देती है। लेकिन यह ऐसा नहीं किया गया। पकड़ी गई भैंसों की संख्या कुल 17 है। भैंसों की कीमत  लाखों रुपए होने के कारण इससे गौशाला नहीं भेजा गया। पुलिस खुद भैंसों की देखरेख करने में लगी है। इन भैंसों के लिए प्रतिदिन लगभग 5000 हजार रुपये का चारा खरीद कर खिलाना पड़ रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है की चेकिंग के दौरान भैंसों को पकड़ा गया है। संबंधित के खिलाफ मामला दर्ज किया है अब कोर्ट के आदेश के बाद भैंसों को उसके मालिक को विधिवत सौंप दिया जाएगा। जब तक कोर्ट फैसला नहीं देती तब तक भैंसों की देखरेख के लिए पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। पुलिसकर्मी अब भैंसों को चारा खिलाना और पानी पिलाने का काम कर रहे हैं। 

Related Articles

Back to top button