Betul Crime News Today: अवैध संबंध के कारण हुई थी युवक की हत्या, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Betul Crime News Today: Young man was murdered due to illicit relationship, 3 accused arrested

Betul Crime News Today: लगभग 5 महीने पहले हुई एक युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। अवैध संबंध के कारण युवक की हत्या की थी। पुलिस ने हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बिजादेही पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि 03 सितंबर 2023 को ग्राम टांडा में भांजी नदी में हरिराम अखंडे पिता सुरेसिंग अखंडे उम्र 35 साल निवासी ग्राम कुरसना का शव मिला था मृतक घर से लापता थे। शव का पोस्टमार्टम करने पर जांच में हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर धारा 302,201 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, एस.डी.ओ.पी. शाहपुर मयंक तिवारी के मार्ग दर्शन मे थाना बीजादेही पुलिस व सायवर सेल बैतूल टीम ने मुखबिर और अन्य सबूतों के आधार पर संदेही दिनेश बारस्कर पिता सरजू बारस्कर उम्र 20 साल निवासी ग्राम फोफल्या, श्रीराम सेलुकर पिता रामदयाल सेलुकर उम्र 35 साल निवासी ग्राम टांडा, ललिता सेलुकर पति श्रीराम सेलुकर उम्र 34 साल निवासी ग्राम टांडा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के समय आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की गई। आरोपीगणो ने पूछताछ पर बताया कि मृतक हरिराम अखंडे का श्रीराम सेलुकर की पत्नि से अवैध सबंध थे इसी विवाद के कारण आरोपी गणो ने मिलकर हरिराम अखंडे की कुल्हाडी से हत्या की और शव को भांजी नदी में फेक दिया था। आरोपीगणो से घटना मे प्रयुक्त आलाजरर जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया ।
आरोपियों को पकड़ने में कार्यवाही मे निरीक्षक रविकांत डेहरिया थाना बीजादेही, सउनि. संतोष चौधरी, प्र.आर. 02 चन्द्रकिशोर रघुवंशी, 146 हाकमसिंह, आर. 578 मनीराम, आर. 198 रवि कौशल म.आर. सियाबती एवं. सायवर सेल बैतूल उप निरी. कविता नांगवंशी आर. राजेन्द्र धाडसे की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।



