Betul Crime News: शहर के गंज क्षेत्र में युवक की हत्या होने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Betul Crime News: Sensation spread due to murder of a young man in Ganj area of the city, police engaged in investigation.

Betul Crime News: शहर के गंज क्षेत्र में एक युवक की हत्या होने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। गंज थाना प्रभारी देवकरण देहरिया ने बताया कि बुधवार सुबह शहर के गंज क्षेत्र हाथी नाला और कपूर एंड संस के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी।
सूचना मिलने पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक की पहचान बाजपुर निवासी अनिल पिता चिन्दू छेरके उम्र 42 वर्ष के रूप में की गई है। मृतक के सर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं जिससे हत्या होने की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि मृतक खेती किसानी का काम करता है। प्रथम दृष्टिय जानकारी यह सामने आई है कि मृतक ग्राम दनोरा में अपने रिश्तेदार के घर जन्मदिन का कार्यक्रम मनाने के लिए गया था। युवक बैतूल कैसे पहुंचा और हत्या किसने की इसकी जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।



