Betul The Great Khali News: रेसलर खली फरवरी में बालाजीपुरम बैतूल आएंगे, दंगल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को करेंगे सम्मानित
Betul The Great Khali News: Wrestler Khali will come to Balajipuram Betul in February, will honor the participants of the Dangal competition.
Betul The Great Khali News: बैतूल रेसलिंग की दुनिया में भारत का प्रतिनिधित्व कर विश्व डंका बजाने वाले रेसलर खली आगामी 25 फरवरी को बैतूल आएंगे। वे समीपी नगर बालाजीपुरम में आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता में शामिल होने वाले हैं। बालाजी मंदिर में आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार बांटेंगे। सूत्रों के अनुसार आगामी 25 फरवरी को श्री रूम्मणी बालाजी मंदिर परिसर में विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। मंदिर समिति के अनुसार दंगल प्रतियोगिता में इटारसी की समिति भी सहयोग कर रही है। इसमें पूरे प्रदेश से नामी पहलवान शामिल होंगे। विशाल दंगल प्रतियोगिता के लिए सभी को सूचना भी दे दी गई है। इस दंगल प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण रेसलिंग की दुनिया के बेताज बादशाह रहे पूर्व विश्व चैम्पियन खली भी मौजूद रहेंगे। वे भी हाजरों दर्शकों की मौजूदगी में अपने दांव पेंच दिखाएंगे। रेसलर खली के आने की सूचना के बाद उनके चाहने वालों में खासा उत्साह देखा गया है।सोशल मीडिया पर दी खली ने जानकारी
सोशल मीडिया पर पूर्व विश्व चैम्पियन खली ने अपने बैतूल आगमन को लेकर सोशल मीडिया पर खुद जानकारी दी है। करीब 30 सेकंड के वायरल हो रहे हैं खली के वीडियो में उन्होंने कहा कि आगामी 25 फरवरी को वे बैतूल के बालाजीपुरम में आ रहे हैं। वे दंगल प्रतियोगिता में शामिल होंगे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देखते ही देखते हजारों लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गया है। लोग इसे खुद आगे भी बढ़ा रहे हैं।



