Betul Suicide News: कक्षा 12 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इधर युवती ने खाया जहर, मौत

Betul Suicide News: Class 12th student committed suicide by hanging herself, here the girl consumed poison, died

Betul Suicide News: बैतूल। गंज थाना ग्रीन सिटी में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। गंज थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि रविवार की रात को ग्रीन सिटी निवासी कक्षा 12 वीं में पढऩे वाली 18 वर्षीय छात्रा ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फांसी लगाने का कारण अभी सामने नहीं आया है। मृतिका का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि जब छात्रा ने फांसी लगाई तब वह घर में अकेली थी। मां भजन के कार्यक्रम में गई थी। जब घर पर आकर देखा तो बेटी फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इसकी जानकारी तत्काल गंज पुलिस को दी गई। मृतिका के पास में कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों ने अभी कोई कारण नहीं बताया है। परिजनों के बयान दर्ज होने और जांच के बाद ही फांसी लगाकर आत्महत्या करने का कारण सामने आएंगा। सोमवार को मृतिका का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आत्महत्या मामले की जांच में जुट गई है। 

युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम रिधोरा निवासी युवती ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रिधोरा निवासी  19 वर्षिय युवती ने सोमवार शाम 4 बजे के दरमियान घर में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। वीणा की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी वाहन से सरकारी अस्पताल लेकर आए ।जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। युवती ने किन परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन किया।इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button