Betul Today News: प्रसव के बाद महिला की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल लाते समय मौत
Betul Today News: Woman's health deteriorated after delivery, died while being brought to district hospital
Betul Today News: बैतूल प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में महिला की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ग्राम पिपरी निवासी विनीता पति नितेश उइके उम्र 23 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार की रात को उपचार के लिए घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया था। घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महिला की सामान्य प्रसव हुआ। प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई, उसे रविवार अलसुबह तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल लाते समय महिला की रास्ते में ही मौत हो गई है।प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण महिला की तबीयत बिगडऩे से मौत होने की जानकारी सामने आई है। सामान्य प्रसव होने के बाद भी महिला की तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई है। हालांकि इस मामले में परिजनों ने उपचार में किसी भी प्रकार से कोई लापरवाही बरतने का आरोप नहीं लगाया है। बताया जा रहा है कि महिला की प्रसव हुई वैसे ही महिला को अत्यधिक रक्तस्राव होना शुरू हो गया। घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही महिला की तबीयत और नाजुक हो गई और दम तोड़ दिया है।
मृतिका का जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम
महिला की मौत के संबंध में परिजनों ने उपचार में किसी प्रकार से कोई लापरवाही का आरोप तो नहीं लगाया है। वर्तिका का जिला चिकित्सालय रविवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का कारण सामने आएगा। महिला डॉक्टर सहित अन्य डॉक्टरों ने महिला का पोस्टमार्टम किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।



