Betul Hanging News: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामा के घर आया था युवक

Betul Hanging News: Young man committed suicide by hanging himself, young man had come to his maternal uncle's house

Betul Hanging News: बैतूल जिले के बैतूलबाजार थाना क्षेत्र बडोरा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुनिल पिता देवीलाल गुर्जर (18) निवासी काबरिया थाना दातारामगढ़ जिला शिकर राजस्थान ने मंगलवार की शाम को घर में छत के ऊपर बने टीन शेड के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस के मुताबिक युवक मामा के यहां बडोरा आया था और वह टाईल्स लगाने काम करता था। जिस समय युवक ने फांसी लगाई वह अकेला था। फांसी लगाने का तो कारण सामने नहीं आया है। 

पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों से बयान दर्ज करने और अन्य जानकारी जुटाने के बाद ही युवक के मौत का कारण सामने आएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक का बुधवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

Related Articles

Back to top button